आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की हुई मौत

जगदलपुर के दरभा थाना क्षेत्र के गांव पंचायत छिन्दावाड़ा क्रमांक एक मेंदाभाटा में शनिवार की सुबह जंगल में लकड़ी तोड़ने गए दो मजदूरों के ऊपर गाज गिर गई। इस हादसे में जहां एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा झुलस गया।मामले के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि संपत नाग 26 वर्ष अपने एक मित्र सतू नाग 22 वर्ष को लेकर शनिवार की सुबह अपने ग्राम पंचायत छिन्दावाड़ा क्रमांक एक के मेंदाभाटा पारा से करीब चार किमी दूर जंगल में लकड़ी लेने के लिए गया हुआ था। वापस आने के दौरान करीब 8.30 बजे के लगभग कालासुरी के पास पहुंचते ही दोनों के ऊपर गाज गिर गई। इस हादसे में जहां संपत की मौत हो गई, वहीं सतू झुलस गया। बताया जा रहा है की मृतक की दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। घटना के तत्काल बाद सतू ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *