सिक्किम में लैंडस्लाइड, 4 की मौत:आगरा में 40 गांव डूबे; हिमाचल में बाढ़-बारिश से अब तक 380 की मौत

वेस्ट सिक्किम के यांगथांग के अपर रिंबी इलाके में शुक्रवार रात लैंडस्लाइड हुई। इसमें 4 लोगों की मौत हुई है। 3 लोग लापता हैं। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज धार नदी में फंसे लोगों का रेस्क्यू भी चल रहा है।

यूपी के आगरा में यमुना में ब

ढ़ है। यहां 25 कॉलोनियां और 40 गांव में 2-5 फीट तक बाढ़ का पानी भरा है। ताजमहल के पीछे बना पार्क पूरी तरह से डूब गया। 5 हजार से ज्यादा लोग रिलीफ कैंप में हैं।

हिमाचल प्रदेश में 20 जून से अब तक बारिश-बाढ़ के कारण 380 लोगों की मौत हो चुकी है, 40 लापता हैं। सबसे ज्यादा 48 मौतें लैंडस्लाइड में गईं। बादल फटने से 17 की मौत हुई है।​​​​​​ आज 3 नेशनल हाईवे समेत 500 से ज्यादा सड़कें बंद हैं।

यूपी: कानपुर में गंगा ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गंगा के जलस्तर ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। 2011 के बाद गंगा बैराज पर जलस्तर 115 मीटर पहुंचा, जिससे गंगा बैराज पर खतरे के निशान पर पहुंच गई। इसके कारण 16 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 500 से ज्यादा परिवार बैराज से बिठूर जाने वाली सड़क पर पॉलीथीन से तंबू बनाकर रहने को मजबूर हैं।

हिमाचल प्रदेश: लैंडस्लाइड-बाढ़ और बादल फटने से 76 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन बाढ़-बारिश और बादल फटने की घटनाओं समेत अन्य घटनाओं में 380 लोगों की मौत हुई है। लैंडस्लाइड की 137 घटनाओं, बाढ़ की 97 और बादल फटने की 45 घटनाओं में 76 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 40 लोग लापता हैं। वहीं, राज्य में तेज बारिश से 1280 घर पूरी तरह से तबाह हुए हैं। 5643 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *