लसिथ मलिंगा कर रहे मुंबई इंडियंस में वापसी की तैयारी….

पूर्व श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा, जिन्हें आम बोलचाल की भाषा में 'यॉर्कर किंग' के नाम से जाना जाता है, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए मुंबई इंडियंस में वापसी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, इस बार मलिंगा तेज गेंदबाजी कोच की भूमिका में नजर आएंगे।

मलिंगा को न्यूजीलैंड के अनुभवी शेन बॉन्ड की जगह MI में शामिल किए जाने की उम्मीद है, जो पिछले 9 सीजन से आईपीएल में मुंबई की फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं। हालांकि बॉन्ड की स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आईपीएल के एक अंदरूनी सूत्र ने पीटीआई समाचार एजेंसी को बताया कि बॉन्ड के कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों का मूल्यांकन किया जा रहा है।

मुंबई को बनाया है पांच बार चैंपियन

श्रीलंकाई क्रिकेटर लसिथ मलिंगा का मुंबई इंडियंस के साथ पुराना नाता रहा है। मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसमें चार बार (2013, 2015, 2017, 2019) आईपीएल ट्रॉफी और एक बार साल 2011 में चैंपियंस लीग टी-20 शामिल हैं। टीम के साथ अपने पूरे कार्यकाल के दौरान, मलिंगा ने 139 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7.12 की नेट रन रेट से 195 विकेट हासिल किए हैं।

राजस्थान रॉयल्स के हैं गेंदबाजी कोच

2021 में संन्यास के बाद, मलिंगा को 2022 में तेज गेंदबाजी कोच के रूप में राजस्थान रॉयल्स के जुड़ गए। हालांकि, 2024 के आईपीएल सीजन के लिए मुंबई इंडियंस में उनकी वापसी की तैयारी की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो फ्रेंचाइजी के इतिहास में एक और सफल अध्याय की शुरुआत हो सकती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *