मध्यप्रदेश के कॉलेजों में प्रवेश का आखरी मौका:​​​​​​​UG और NCTE पाठ्यक्रमों के लिए CLC चरण घोषित

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय और निजी अशासकीय महाविद्यालयों में स्नातक (UG) कक्षाओं में प्रवेश हेतु एक अतिरिक्त CLC (कॉलेज लेवल काउंसलिंग) चरण की घोषणा की है। यह चरण 16 से 31 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को प्रवेश का एक और अवसर मिलेगा।

16 जुलाई से प्रतिदिन प्रवेश पोर्टल पर महाविद्यालय की रिक्त सीटों का प्रदर्शन किया जाएगा। विद्यार्थी इन रिक्त सीटों पर सीधे महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे तक पंजीयन व विकल्प चयन किया जा सकेगा, जिसका सत्यापन हेल्प सेंटर द्वारा शाम 4 बजे तक किया जाएगा।

मेरिट सूची शाम 5 बजे जारी होगी, जिसके 24 घंटे के भीतर विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। शुल्क जमा न करने पर प्रवेश मान्य नहीं होगा और री चॉइस करनी पड़ेगी। यह प्रक्रिया 31 जुलाई को समाप्त हो जाएगी।

एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश की समय सारणी

  • ऑनलाइन आवेदन: 15 से 18 जुलाई
  • दस्तावेज सत्यापन: 15 से 19 जुलाई
  • मेरिट सूची प्रकाशन: 21 जुलाई
  • सीट आवंटन: 23 जुलाई
  • भौतिक सत्यापन एवं लिंक इनिशिएट: 23 से 25 जुलाई
  • प्रवेश शुल्क भुगतान: 23 से 26 जुलाई

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *