इंदौर में लॉ स्टूडेंट की सड़क हादसे में मौत

इंदौर ।  इंदौर में एक लॉ स्टूडेंट की मौत हो गई। वह सोमवार दोपहर कालेज से घर जा रहा था। इसी दौरान उसकी कार को ट्राले ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वह भीम आर्मी का जिला अध्यक्ष था। उसके पिता डाक्टर हैं। वहीं, एक पुलिसकर्मी की भी ड्यूटी से घर लौटने के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। तेजाजी नगर थाना पुलिस ने बताया कि मृतक स्टूडेंट मयूर नगर निवासी 29 वर्षीय हर्ष पिता रामप्रसाद सिसौदिया है। वह सेज विश्वविद्यालय में एलएलबी सेकंड ईयर में पढ़ता था। वह कालेज से कार से घर जा रहा था। इसी दौरान रालामंडल के पास उसकी कार को एक ट्राले ने टक्कर मार दी। घायल हर्ष को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि हर्ष ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडलिस्ट रह चुका है। वह भीम आर्मी का जिला अध्यक्ष था। उसके पिता रामप्रसाद सिसौदिया डाक्टर हैं। वह परिवार में इकलौता बेटा था। परिवार में एक छोटी बहन है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *