नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा धीरेंद्र शास्त्री के पास हैं चमत्कारी शक्तियां तो प्रमाणित करें

ग्वालियर ।   बागेश्वरधाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र सरकार पर अब कांग्रेस के नेता भी आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे हैं। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह ने भी धीरेंद्र शास्त्री को घेरा है और आरोप लगाया है कि उनके पास यदि चमत्कारी शक्तियां हैं तो उन्हें प्रमाणित करें। उन्हाेंने धीरेंद्र शास्त्री को उनकी शक्तियों को प्रमाणित करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर सरकार पर आरोप लगे तो वे अपना बिस्तर लेकर क्यों भागे। विधानसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह ने कहा कि वे सनातन धर्म में विश्वास करते हैं। लेकिन पाखंड और ढोंग में उनका भरोसा नहीं है। देश में हिंदुओं की संख्या अधिक है। वे भी पाखंड को ठीक नहीं मानते हैं। गोविंद सिंह ने कहा कि जब नागपुर की अंधविश्वास उन्मूलन समिति ने शक्तियां प्रमाणित करने की चुनौती दी तो वे वहां से भाग क्यों खड़े हुए। यदि वे सच्चे हैं तो जवाब दें और सभी जवाब प्रामाणिकता के आधार पर दें। उल्लेखनीय है कि बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री नागपुर में प्रवचन के लिए गए थे। वहां पर उन्होंने अपना दिव्य दरबार भी लगाया था। इसके बाद नागपुर की एक अंधविश्वास उन्मूलन समिति ने उनकी शक्तियों को प्रमाणित करने की चुनौती थी। बताया जाता है कि समिति के सवालों का जवाब दिए बिना ही धीरेंद्र शास्त्री वापस आ गए थे। तभी से उन्हें लेकर इंटरनेट मीडिया से लेकर मीडिया के विभिन्न माध्यमों में आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैंं। हालांकि धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में भी कई लोग आ गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में बयान दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *