हादसे में पैर टूटा, पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा

बस्ती । छावनी थाना क्षेत्र की नटौआ निवासिनी गीता ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्र में गीता ने कहा है कि उनके पति धर्मेन्द्र चौहान सब्जी खरीदने गये थे कि गत तीन सितम्बर को सायं लगभग 7 बजे छावनी नई बाजार में मोटर साईकिल नम्बर यू.पी. 51 ए.ए./6214 ने उन्हें ठोकर मार दिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आयी। एम्बुलेन्स ने उन्हें इलाज के लिये विक्रमजोत ले जाया गया, वहां से फैजाबाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। उनका पैर टूट गया है, बस्ती में उनका इलाज चल रहा है। मोटर साईकिल छावनी थाने पर खड़ी है। पुलिस ने अभी तक तहरीर देने के बावजूद मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है।
गीता देवी ने मोटर साईकिल नम्बर यू.पी. 51 ए.ए./6214 के चालक के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर न्याय दिलाने की मांग किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *