कृषि और संबद्ध गतिविधियों में कर्ज अगस्त में 16.6 फीसदी बढ़ा: आरबीआई

मुंबई । कृषि और संबद्ध गतिविधियों में कर्ज वृद्धि पिछले महीने बढ़कर 16.6 फीसदी रही। वहीं बकाया कर्ज लगभग 18 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले साल अगस्त महीने में कृषि और संबद्ध गतिविधियों में कर्ज वृद्धि 13.4 फीसदी रही थी। बैंकों की तरफ से इस क्षेत्र को दिया गया सकल कर्ज 17,96,113 करोड़ रुपए रहा। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार उद्योग क्षेत्र को कर्ज इस साल अगस्त में सालाना आधार पर 6.1 फीसदी बढ़ा जबकि एक साल पहले इसमें 11.4 फीसदी  की वृद्धि हुई थी। प्रमुख उद्योगों में अगस्त 2023 में बुनियादी धातु और धातु उत्पादों और वस्त्रों के लिये कर्ज में सालाना आधार पर तेजी आई। हालांकि, रसायन और रासायनिक उत्पादों, खाद्य प्रसंस्करण तथा बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में कर्ज वृद्धि घटी है। सेवा क्षेत्र को दिए गए कर्ज में इस साल अगस्त में 20.7 फीसदी की वृद्धि हुई, जो एक साल पहले इसी महीने में 17.4 प्रतिशत थी। व्यक्तिगत कर्ज में वृद्धि आलोच्य महीने में कम होकर 18.3 प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी महीने में 19.4 फीसदी थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *