लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मो. जावेद के निधन पर शोक

बस्ती  । समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को लोहिया वाहिनी  जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद मो0 जावेद के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें नमन् किया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि जावेद के निधन ने भीतर तक हिलाकर रख दिया है। उनके निधन से पार्टी की क्षति तो हुई ही, यह उनके लिये व्यक्तिगत आघात है। कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पार्टी मो0 जावेद के दुःखी परिवार के साथ है। हर संभव पार्टी और व्यक्तिगत स्तर पर सहयोग किया जायेगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि मो0 जावेद निष्ठावान पार्टी कार्यकर्ता थे और उन्होने पार्टी की मजबूती के लिये हर संभव प्रयास किया। नियति ने असमय एक युवा नेता को हमसे छीन लिया। इस दुःख की घड़ी में पूरी पार्टी मो. जावेद के परिवार के साथ है।
ज्ञात रहे कि मो0 जावेद रहमतगंज निवासी थे और बीमारी के कारण लगभग 36 वर्ष की अवस्था में गत 26 सितम्बर की भोर में  उनका निधन हो गया, वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियां और भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।
लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद मो0 जावेद के निधन पर श्रद्धांजलि  अर्पित करने वालों में विधायक राजेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, अंकुर वर्मा, जावेद पिण्डारी, कैश मोहम्मद, अरविन्द सोनकर, रणजीत यादव, मो. स्वालेह,  डा. देवेन्द्र श्रीवास्तव, डा. आर.डी. गोस्वामी, विजय विक्रम आर्य, मो. सलीम, मो. उमर, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ रणजीत यादव, राघवेन्द्र सिंह, चन्द्रिका यादव, महेश तिवारी, संजय गौतम, निसार अहमद, राहुल सिंह, राजेश यादव, अयाज अहमद, मो. युनूस, सुजीत यादव, पंकज मिश्र, निजामुद्दीन, विजय पहलवान, शिव्लू पाण्डेय, राजेन्द्र चौरसिया, आदित्य विक्रम सिंह, रामजीत पाण्डेय, राम प्रकाश वर्मा, मधुबन यादव, राजेन्द्र यादव, देवनाथ यादव, रामशंकर निराला, जामवन्त यादव, घनश्याम यादव, फौजदार यादव, जर्सी यादव, इन्द्रावती शुक्ल, निसार अहमद, रजवन्त यादव, आमिश खान, एजाज अहमद, तूफानी यादव आदि शामिल रहे। अंत में दो मिनट काम मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *