मुश्ताक अहमद की बदतमीजी देखिए, इंग्लैंड के क्रिकेटर को घर बुलाकर किया बेइज्जत, कहा- तुम मेरी जेब में थे

नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाड़ी अपने खेल से ज्यादा अपनी हरकतों के चलते मशहूर रहते हैं। उनको आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। मौजूदा खिलाड़ियों से ज्यादा बवाल उनके पूर्व खिलाड़ी मचाते हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है जहां पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर मुश्ताक अहमद इंग्लैंड के डॉमिनिक कॉर्क से अजीबोगरीब अंदाज में बातचीत कर रहे हैं। इस पूरे वाकया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुश्ताक अहमद ने की अजीब हरकत

वीडियो में पूर्व क्रिकेटरों के बीच नोकझोंक देखने को मिली जहां पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर मुश्ताक अहमद ने इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी डॉमिनिक कॉर्क की चुटकी ली। बातचीत के दौरान जब कॉर्क ने मुश्ताक से पूछा कि वह इस पिच पर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा को क्या सलाह देंगे तो मुश्ताक ने मुस्कुराते हुए पलटवार किया।मुश्ताक ने कहा, ‘जम्पा को कुछ बताने से पहले मैं तुम्हें एक बात बता दूं। तुम्हें याद है कि तुम कितनी बार मेरी जेब में थे (यानी कितनी बार मैंने तुम्हें आउट किया)? टेस्ट मैच, वनडे और फर्स्ट क्लास क्रिकेट… मुझे अच्छी तरह याद है।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *