प्रेमी युगल ने ट्रक और कार के आगे कूदकर की आत्महत्या

बाराबंकी । जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर प्रेमी युगल ने कार और ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि कल देर रात एक्सप्रेस वे पर एक युवक व युवती ने कार और ट्रक के सामने कूद जान दे दी। देर रात पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली हैदरगढ़ निवासी युवक दिल्ली में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले वह घर आया था। कल देर शाम पड़ोस के गांव की युवती के साथ गायब हो गया। दोनों के परिजन तलाश कर रहे थे। देर रात युवती ने एक कार के सामने और युवक ने ट्रक के सामने कूदकर जान दे दी। इसके बाद एक्सप्रेस वे सुरक्षा की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे में दोनों बारी-बारी अलग-अलग वाहनों के सामने कूदते दिखाई दे रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला लग रहा है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *