कोल्ड वेव की चपेट में मप्र, छग समेत छह राज्य…सरकारों ने जारी की चेतावनी

कोहरे और बादलों के कारण बढ़ी ठिठुरन

नई दिल्ली । उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मप्र, छग, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान कोल्ड वेव की चपेट में हैं। सोमवार को भी कड़ाके की ठंड पडऩे की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में 8 और 9 जनवरी को शीत लहर का अनुमान जताया गया है। कोहरे और बादलों के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 15 राज्यों में कोहरे की स्थिति बनी हुई है। इनमें मप्र, छग, उत्तर प्रदेश,  पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा शामिल हैं। इसके अलावा नॉर्थ-ईस्ट में असम, मेघायल, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घने कोहरे का अनुमान जताया गया है। कोहरे की वजह से राजधानी दिल्ली में रविवार को 22 ट्रेनें 1 घंटे से लेकर साढ़े 6 घंटे लेट पहुंची हैं। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार से आने वाली ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। दिल्ली में ठंड को देखते हुए राज्य में 1 से 5वीं क्लास तक की छुट्टी 12 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं।

कई राज्यों में हुई बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाड़ और केरल में बारिश हुई है। इसके बाद यहां के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रांची जैसे शहरों में रविवार को घना कोहरा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में आज बारिश हो सकती है।

कोहरे के साथ बादलों का डेरा बरकरार
मप्र के आसपास अलग-अलग इलाकों पर बनी मौसम प्रणालियों के कारण वातावरण में बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। इसके चलते भोपाल सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल पिछले तीन-चार दिनों से बादल छाए हुए हैं। साथ ही साथ कोहरा भी बना हुआ है। बादल छाए रहने से रात का पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है, वहीं धूप नहीं निकलने के कारण दिन में ठिठुरन बरकरार है।  मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों के दौरान रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भोपाल शहर का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही यह पिछले दिन के अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के न्यूततम तापमान (14.2) के लगभग बराबर रहा। पिछले तीन दिन से भोपाल में रात का पारा 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन का तापमान और लुढक़ते हुए 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *