27 मार्च से मध्य प्रदेश में होगी बारिश और ओलावृष्टि, तापमान में आएगी गिरावट

भोपाल। मंगलवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्के बादल छाए रहे। इससे धूप की चुभन थोड़ी कम हुई। मालवा-निमाड़ अंचल में बादल छंटे तो वहां तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज हुई। रीवा-सागर के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबादी दर्ज हुई है। इसकी वजह से उन क्षेत्रों का मौसम खुशनुमा हो गया।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक प्रदेश के मध्य हिस्सों के ऊपर बने ऊपरी हवा के घेरा और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक ट्रफ लाइन प्रदेश से होते हुए उत्तर महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा तक सक्रिय है, जिसके कारण आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है।

खंडवा में सबसे अधिक दिन का तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान रीवा में 0.3 मिमी और सागर में 0.1 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। अनुमान है कि बुधवार और गुरुवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।

बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 26 और 28 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से 27 मार्च से प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *