महाराष्ट्र में कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन

महाराष्ट्र में कांग्रेस के एकमात्र सांसद बालू धानोरकर का निधन हो गया है। बालू धानोरकर का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया। कांग्रेस के एक नेता ने यह जानकारी दी। 48 वर्षीय बालू धानोरकर अपने पीछे पत्नी प्रतिभा धानोरकर और दो बेटे छोड़ गए हैं। प्रतिभा धानोरकर भी विधायक हैं। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थारोट ने बताया कि बालू धानोरकर को बीते हफ्ते किडनी में पथरी की समस्या के चलते नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि बाद में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जहां मंगलवार को उनका निधन हो गया।

बालू धानोरकर ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बालासाहब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से किया था और साल 2014 में पहली बार चंद्रपुर जिले से विधानसभा चुनाव लड़ा। हालांकि धानोरकर चंद्रपुर सीट से ही लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। जब पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो धानोरकर कांग्रेस में शामिल हो गए। धानोरकर ने कांग्रेस की सदस्यता ली और चंद्रपुर लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में भाजपा के हंसराज अहीर को हरा दिया। साल 2019 में बालू धानोरकर की पत्नी प्रतिभा धानोरकर ने वरोरा भद्रावती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और वह विधायक बन गईं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *