महेश बाबू ने उठाया फिल्म ‘गुंटूर कारम’ की रिलीज डेट से पर्दा, इस दिन होगी रिलीज

साउथ के दिग्गज अभिनेता महेश बाबू फैंस के बीच काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखते हैं। इन दिनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘गुंटूर कारम’ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं। श्रीनिवास के साथ महेश बाबू की ‘फिल्म गुंटूर कारम’ विभिन्न अफवाहों के साथ फैंस के बीच चर्चा में चल रही है। जब से फिल्म की घोषणा हुई है तब से यह विवादों में घिरी नजर आ रही है। हालांकि, अब अभिनेता ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।

पिछले दिनों पीएस विनोद ने फिल्म से जुड़े मतभेदों के कारण महेश बाबू की यह फिल्म छोड़ दी थी। वहीं, पूजा हेगड़े ने भी फिल्म के शेड्यूल में देरी होने की वजह से अभिनेत्री ने भी फिल्म से किनारा कर लिया था। इसके बाद ही फिल्म को लेकर कोई नया अपडेट देखने और सुनने को नहीं मिल रहा था। अब हाल ही में, अभिनेता एक इंटरव्यू का हिस्सा बनें और फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है।

जिसमें उनसे पूछा गया कि आखिर  गुंटूर कारम’ फिल्म में देरी क्यों हो रही है। अभिनेता ने हर तरह की अटकलों को खारिज करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की पुष्टि की है। अभिनेता ने बताया कि फिल्म 2024 के संक्रांति उत्सव के दौरान अपनी योजना के अनुसार रिलीज होने वाली है। 

आपको बता दें कि महेश बाबू काफी समय के बाद निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास संग इस फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले अभिनेता और निर्देशक की जोड़ी ने ‘अथाडू’ और ‘खलेजा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। खबरों की मानें तो फिल्म  ‘गुंटूर कारम’ में श्रीलीला मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *