गोदाम में लगी भीषण आग से लाखों का हुआ नुकसान, दो घंटे में पाया काबू 

दुकान के ऊपर ही उनका गोदाम बना हुआ। इसमें आइसक्रीम कोन, डिस्पोजल, केक बनाने का सामान, तेल- घी रखा हुआ था। हरि किशन शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दुकान पर बैठे थे। 11 बजे अगल-बगल के लोगों ने उन्हें गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठने की जानकारी दी।

आननफानन हरिकिशन दुकान से बाहर निकले और दमकल को घटना की जानकारी दी। वह लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। इस बीच एफएसओ चौक दमकलकर्मियों के साथ पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। करीब एक बजे आठ गाड़ियों से उन्होंने आग पर काबू पा लिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *