प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा मनोज साहू का घर

राजनांदगांव।  जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन में लगातार उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की जा रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को अधिकतम 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। जिससे सोलर रूफटॉप स्थापना अब नागरिकों के लिए अधिक किफायती और सुलभ हो गई है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खैरा निवासी  मनोज साहू ने 3 किलोवॉट का अपने छत में रूफटॉप सोलर पैनल लगाकर प्राकृतिक ऊर्जा से रोशनी प्राप्त कर रहे हैं।  मनोज साहू ने 3 किलो वॉट का सोलर पैनल लगाया है। जिससे उनके बिजली बिल में कमी आयी है और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक बचत भी हो रही है।  मनोज साहू ने कहा कि भविष्य में प्राकृतिक खनिजों की कमी को देखते हुए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बहुत ही उपयोगी और अच्छी योजना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *