कई दल के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

लखनऊ । लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनेताओं ने अपने लिए ‘नए घर’ की तलाश शुरु कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को विभिन्न दलों के नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने वालों में पूर्व सांसद भी शामिल हैं। इन सभी को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता दिलायी। मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी से जुड़े और बड़े व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल तथा पूर्व सांसद नरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।  इसके अलावा सरदार मनजीत सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए। वहीं कांग्रेस छोड़कर अवधेश कुमार सिंह, पूर्व में पंचायत राज अधिकारी रहे उमाशंकर मिश्रा, रालोद नेता आरिफ महमूद तथा वेद प्रकाश शास्त्री ने आरएलडी को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *