नक्‍सलियों ने युवक को अगवा कर धारदार हथियार से की हत्या

छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी और उसके शव को थाने से एक किमी दूर खेत में फेंक दिया। मामला तर्रेम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने मंगलवार को इस घटना को अंजाम दिया है।मृतक युवक का नाम अवलम हड़मा है, उसकी उम्र 28 साल है। जानकारी के अनुसार, युवक स्थानीय ग्रामीणों के साथ लकड़ी लेने के लिए जंगल गया था। इसी दौरान नक्‍सलियों ने उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने युवक को रात भर अपने साथ रखा और इसके बाद उन्होंने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद नक्सलियों ने उसका शव खेत में फेंक दिया।वहीं, युवक का शव खेत में पड़ा देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तर्रेम थाना में दी। ग्रामीणों के अनुसार, देर शाम जंगल से ही नक्‍सलियों ने युवक का अपहरण किया था। उन्होंने मंगलवार की सुबह धारदार हथियार से हमला कर वारदात को अंजाम दिया है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *