जिसे पाल-पोश कर बढा किया उसी से कर ली शादी

मास्को । रुस की एक आइसिलु चीजावेश्काया नाम की 53 साल की महिला ने अपने गोद लिए हुए बेटे से शादी कर ली है। महिला जिस लड़के के साथ रिलेशनशिप में है, वो उसका सगा तो नहीं लेकिन कानूनन बेटा है।
 महिला ने जिस बच्चे को 13 साल की उम्र से पाला-पोसा और उसकी मां कहलाई। उसी बच्चे के बड़े होने के बाद वो अपना रिश्ता भूलकर उसकी बीवी बन गई। रूस की रहने वाली आइसिलु एक जानी-मानी म्यूजिशियन है और तातर्स्तन की रहने वाली है। हालांकि इस वक्त वो अपने करियर नहीं बल्कि शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। उसने हाल में में 22 साल के गोद लिए हुए बेटे से शादी रचा ली है। खुद आइसिलु की उम्र 53 साल है और उनकी मुलाकात दानिल नाम के बच्चे से तब हुई, जब वो अनाथालय में संगीत सिखाती थी। दानिल ने संगीत जल्दी सीख लिया और काफी पॉपुलर हो गया। 14 साल की उम्र में उसे आइसिलु ने गोद ले लिया और दोनों साथ रहने लगे। 
दानिल अब 22 साल का है और 53 साल की म्यूज़िशियन ने अपना रिश्ता उससे मां के बजाय बीवी का बना लिया है।मीडिया से बात करते हुए आइसिलु ने बताया कि उनकी शादी अलग ही स्तर की है। बहुत से लोग इसे अमर्यादित कह रहे हैं लेकिन कपल को इससे फर्क नहीं पड़ता। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *