विश्व कप में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं मार्टिन गप्टिल

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल के नाम वनडे विश्व कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है। गुप्टिल ने 2015 विश्व कप के दौरान वेस्टइंडीज के विरुद्ध नाबाद 237 रन बनाए थे।

विश्व कप में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं मार्टिन गप्टिल

वनडे प्रारूप में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड दुनिया में चुनिंदा बल्लेबाजों के नाम ही है, लेकिन मार्टिन गप्टिल ने यह उपलब्धि विश्व कप में हासिल की थी। गप्टिल इस वैश्विक टूर्नामेंट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 152 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया था।

उनसे पहले वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने ऐसा किया था और वह विश्व कप में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज थे। गेल ने भी गुप्टिल की तरह 2015 विश्व कप के दौरान यह उपलब्धि प्राप्त की थी।

केंद्रीय अनुबंध से बाहर हैं गुप्टिल :

मार्टिन गप्टिल न्यूजीलैंड क्रिकेट के केंद्रीय अनुबंध से 2022 से बाहर हैं। उन्होंने हालांकि, अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है, लेकिन उनके भारत में इस साल होने वाले वनडे विश्व कप खेलने की आशा नहीं है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *