चांदी में भारी गिरावट, 15000 रुपये लुढ़की, सोना भी टूटा, रेट देख लीजिए

नई दिल्‍ली: मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (एमसीएक्‍स) में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई। शाम 5 बजे मार्केट खुलते ही चांदी दबाव में आ गई। यह 15000 रुपये तक नीचे चली गई। लगभग रात 10.45 बजे यह 14,184 रुपये यानी 6 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट के साथ 2,20,650 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। इसी तरह सोना भी लुढ़का। यह 2.94 फीसदी यानी 4236 रुपये टूटकर 139861 पर कारोबार कर रहा था।

रामनवमी के कारण इस दिन घरेलू शेयर बाजार नहीं खुले। हालांकि, कमोडिटी मार्केट शाम 5 बजे खुला। रात 11.30 बजे तक यह खुलता है।एमसीएक्‍स पर मई वायदा वाली चांदी सात बजे करीब 15000 रुपये लुढ़ककर 2.20 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। इसी तरह सोना भी 3000 रुपये से ज्‍यादा टूटकर 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

गिरावट के क्‍या रहे कारण?

  • अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध की स्थिति साफ नहीं है।
  • ईरान से युद्ध खत्‍म करने के लिए अमेरिका ने 15 शर्तों वाला प्रपोजल दिया है।
  • ईरान यह प्रपोजल खारिज कर चुका है, जिस पर अमेरिका ने धमकी दी है।
  • पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बढ़ने से क्रूड की कीमतों में तेजी आई।
  • हालांकि, कीमतों में तेजी के साथ डॉलर भी मजबूत हुआ जो सोने-चांदी में गिरावट की वजह बना।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *