मणिपुर हिंसा पर मायावती का सख्त बयान….

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मणिपुर में महिलाओं से अभद्रता के वायरल होने वाले वीडियो को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर के हालात से पूरा देश चिंतित है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मणिपुर में जारी हिंसा और महिलाओं से अभद्रता के विचलित करने वाले वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने ट्वीट कर केंद्र सरकार से पूछा है कि क्या भाजपा अब भी ऐसे मुख्यमंत्री को संरक्षण देती रहेगी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मणिपुर में अनवरत जारी हिंसा व तनाव से पूरा देश चिंतित है और महिला के साथ अभद्रता की ताजा घटना खासकर भाजपा व उनकी सरकार को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि वैसे तो राज्य में कानून-व्यवस्था काफी पहले से चरमराई हुई है किन्तु क्या भाजपा अभी भी ऐसे मुख्यमंत्री को संरक्षण देती रहेगी? बता दें कि मणिपुर में करीब ढ़ाई महीने से हिंसा का दौर जारी है। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे महिलाओं से अभद्रता के विचलित कर देने वाले वीडियो ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर हिंसा पर अब तक चुप्पी साधने के बाद गुरुवार को संसद सत्र के पहले बयान देकर घटना को पूरे देश को शर्मसार करने वाला करार दिया है। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार से मामले पर कठोर निर्णय लेने का आह्वान किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *