मैकडॉनल्ड्स ने बर्गर से टमाटर हटाया

नई दिल्ली । मैकडॉनल्ड्स ने बर्गर से टमाटर को हटा दिया है। मैकडॉनल्ड्स इंडिया की नॉर्थ एंड ईस्ट फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को कहा कि ऐसा सीजनल इश्यू की वजह से कुछ समय के लिए किया गया है। सारी कोशिशों के बाद भी हमें अच्छी क्वालिटी के टमाटर नहीं मिल पा रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने कहा कि हम इसका समाधान खोज रहे हैं और जल्द ही इसे हम हमारे आइटम्स में शामिल करेंगे। उधर, भारी बारिश के कारण देश में टमाटर की कीमत 250 रुपए तक पहुंच गई है। उत्तराखंड के गंगोत्री धाम में टमाटर 250 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। वहीं उत्तरकाशी जिले में ये 180 से 200 रुपए प्रति किलो के भाव बिक रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *