योग दिवस पर दिया सामाजिक सद्भाव का संदेश…

राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पूरे उमंग और उत्साह के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया गया। इसके लिए अलग-अलग पार्कों व सार्वजनिक जगहों पर पहले से ही इंतजाम कर लिए गए थे। इस मौके पर अलग-अलग धर्मों के लोग आगे आए और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

लखनऊ में सुबह से ही तेज बारिश होने से कुछ देर के लिए रुकावट हुई पर लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में लोगों को बारिश के कारण कुछ देर के लिए योग रोकना पड़ा। हालांकि प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे जिससे जगह बदल कर लोगों ने योग किया और स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया।

लखनऊ में पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह योग किया। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अफसर मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *