मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

लखनऊ | प्रदेश में रविवार को बारिश व तेज हवा का दौर जारी रहा। लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज समेत कई इलाकों में बारिश हुई है। इससे अधिकतम तापमान में 11 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को भी 30 से अधिक जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण पश्चिम भाग में चक्रवाती परिसंचरण से बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवा हवा और अरब सागर से आने वाली दक्षिण-पश्चिम हवाओं के समागम से प्रदेश में छह मई तक मौसम के तेवर नरम रहेंगे।मौसम में आए बदलाव से दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। अधिकतम 11 डिग्री की गिरावट लखीमपुर खीरी में दर्ज की गई। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री था, रविवार को पारा 28 डिग्री पहुंच गया। कानपुर का पारा 34 डिग्री से 28.5 डिग्री, गोरखपुर का 37 से 27.9 डिग्री तक पहुंचा। इसी तरह कई अन्य स्थानों के तापमान में कमी देखी गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *