पाकिस्‍तान में असीम मुनीर की राह में सबसे बड़ा रोड़ा बने मियां नवाज शरीफ, CDF नोटिफिकेशन के बदले रख दी बड़ी मांग, जानें शर्तें

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में संविधान संशोधन करके बनाए गए चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज यानी CDF के पद को लेकर सर्कस शुरू हो गया है। इस सर्कस के मास्टर हैं पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रहे मियां नवाज शरीफ, तो रिंग में फंस गए हैं पाकिस्तान आर्मी के चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर। पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर देश का पहला सीडीएफ बनने के लिए मचल रहे हैं। पूरी तैयारी भी हो चुकी थी, तारीख भी तय हो गई थी, लेकिन ऐन वक्त से पहले नवाज शरीफ ने पेंच फंसा दिया। वैसे तो 29 नवम्बर को भी असीम मुनीर को सीडीएफ बनाए जाने के लिए नोटिफिकेशन आ जाना था, लेकिन 5 दिन बाद बीत जाने के बाद भी यह नहीं आया।

नवाज शरीफ बने राह में बाधा

पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ लंदन चले गए और जब लौटकर आए तो इस्लामाबाद के बजाय लाहौर जाकर अटक गए। कहा जा रहा है कि इस सर्कस के मास्टरमाइंड नवाज शरीफ हैं। दरअसल, नवाज शरीफ सीडीएफ की कुर्सी असीम मुनीर को ऐसे ही नहीं दे देना चाहते। इसके बदले में वह कुछ चाहते हैं। पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी आदिल राजा ने दावा किया है कि नवाज शरीफ ने असीम मुनीर की नोटिफिकेशन के लिए कुछ शर्तें रखी हैं।

मुनीर से बदले में रखी डिमांग

आदिल राजा ने बताया कि नवाज शरीफ ने मांग की है कि पाकिस्तान सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम को फिर से खुफिया एजेंसी आईएसआई का महानिदेशक (DG-ISI) बनाया जाए। अंजुम 2024 तक इस पद पर तैनात रह चुके हैं। राजा ने बताया नवाज शरीफ के पास इसके समर्थन में मजबूत तर्क भी है। साल 1989 में लेफ्टिनेंट जनरल शम्सुर्रहमान कल्लू को रिटायरमेंट के बाद बेनजीर भुट्टी ने डीजी आईएसआई बनाया था।

नवाज शरीफ की ये हैं मांग

इतना ही नहीं, नवाज शरीफ ने अपनी पसंद को दो फोर स्टार जनरल नियुक्त करने की मांग की है। नवाज शरीफ चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) और नेशनल कमांड अथॉरिटी के प्रमुख पद पर अपनी पसंद के आदमी को देखना चाहते हैं। आदिल राजा ने दावा किया कि नवाज शरीफ खुद चौथी बार प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। कई कोर कमांडर और डीजी आईएसआई असीम मलिक नवाज शरीफ से संपर्क में हैं। आदिल राजा ने बताया कि नवाज शरीफ ने असीम मुनीर को बुरी तरह फंसा दिया है। अब देखना है कि मुनीर इससे किस तरह निकलते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *