भिंड में मिनी ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, तीन की मौत

भिंड ।   मेहंगाव थाना क्षेत्र के बहुआ गांव के पास भिंड ग्वालियर रोड पर मिनी ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर बैठे तीनों लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवारों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

घटनाक्रम के मुताबिक बाइक क्रमांक एमपी 30 एमएच 2589 पर सवार होकर तीन लोग जा रहे थे। जब वे बहुआ गांव के पास से पहुंचे तभी सामने से आ रही मिनी ट्रक क्रमांक यूपी 26 टी 8749 ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के मुताबिक उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने एक उम्मीद के साथ तीनों काे अस्पताल भेजा। लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मिनी ट्रक के ड्रायवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मृतकों की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *