कराची की रहने वाली नाबालिग लड़की अपने दोस्त से मिलने भारत आई 

मुरादाबाद । यूपी के युवक को ट्रेन में एक लड़की मिली। लड़की ने बताया कि वहां पाकिस्तान के कराची की रहने वाली और अपने दोस्त से मिलने के लिए भारत आई है। मगर यहां उसके सारे डॉक्यूमेंट खो चुके हैं। लड़की ने युवक से मदद मांगी, जिसके बाद युवक ने उस लड़की को मुरादाबाद जीआरपी थाने पहुंचा दिया। 
दरअसल, सोमवार को काठगोदाम एक्सप्रेस में मुरादाबाद के निखिल शर्मा को ट्रेन में एक नाबालिग लड़की मिली थी। उसकी उम्र 17 साल है। लड़की ने कहा कि वहां पाकिस्तान के कराची से अपने भारतीय दोस्त से मिलने आई है। लेकिन यहां उसके सारे डॉक्यूमेंट खो गए हैं। 
पाकिस्तान का नाम आते ही सुरक्षा बल सक्रिय हो गया। फौरन पूरे मामले की सूचना संबंधित जांच एजेंसी को दी गई। पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ तब पता चला लड़की पाकिस्तान की नहीं बल्कि मेरठ की रहने वाली है। उसका नाम बुशरा है। जांच-पड़ताल में मालूम पड़ा कि लड़की की मेरठ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आखिर में लड़की के घरवालों को सूचना देकर सौंप दिया गया। रेलवे पुलिस ने बताया कि लड़की मेरठ की रहने वाली है और थोड़ा मानसिक रूप से कमजोर है। 3 दिन पहले घर से निकली थी। मेरठ कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। उसके भाई और पिता आए थे। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *