बदमाशों ने सुबह टहलने निकली महिला का पीछा कर लूटी चेन, पूरी घटना कैमरे में हुई रिकॉर्ड

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम सेक्टर एच में सहारा स्टेट रोड पर बुधवार सुबह टहलने निकली वृद्धा से बाइक सवार बदमाश चेन छीन कर भाग निकले। वृद्धा शोर मचाते हुए पीछे दौड़ी लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। बदमाशों की करतूत एक मार्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पीड़िता के पुत्र की तहरीर पर गुडंबा पुलिस केस दर्ज कर फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। जानकीपुरम सेक्टर एच निवासी अर्पित मिश्रा ने बताया कि मेरी मां मोहनी मिश्रा (56) बीती बुधवार सुबह 5:15 बजे रोजाना की तरह टहलने निकली थीं।

पहाड़पुर चौराहा, कुर्सी रोड से वह सहारा स्टेट की ओर जा रही थी। अभी वह नवीन मार्ट के सामने पहुंची ही थी कि तभी पीछे से पैदल आए एक बदमाश ने झपट्टा मारकर गले में पड़ी चेन और लाकेट को लूट लिया और कुछ दूर बाइक के साथ खड़े साथी के साथ भाग निकला।

पूरी घटना मार्ट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना से बदहवाश महिलाघर पहुंची और पूरी घटना परिजनों को बताई। इंस्पेक्टर ने बताया कि केस दर्ज कर फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *