कनाडा में मिशन मिलेट एवं स्वराज एक गाथा का आयोजन

कनाडा के शहर टोरोंटो में “रेडियो ढिशुम” और “कॉउंसलेट जनरल ऑफ इंडिया, टोरोंटो” के सहयोग से पहली बार “मिलेट मेला’ और “स्वराज – स्वतंत्रता की गाथा’ का आयोजन बड़े पैमाने पर रविवार (30 अप्रैल) को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत तरीके से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में भारत के 28 राज्यों और दो केंद्रीय शासित प्रदेशों की 40 प्रकार के मिलेट से बने पारंपरिक व्यंजन शामिल थे।सभी होम कुकस अपनी परंपरागत पोशाक में सुसज्जित थे और सभी के खाने की प्रस्तुति में क्षेत्रीय प्रभाव दिखाई दिया।लगभग 500 से ज्यादा आमंत्रित अतिथियों ने खाने-पीने की चीजों का आनंद लिया।

सभी लोग मिलेट से बने व्यंजन और विभिन्न राज्यों की इतनी सारी डिशेज देख और खा कर बहुत ही हैरान थे। इसके बाद सभी होम कुकस ने एक अनूठा और निराला फैशन शो किया। लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट और उनके शोर से जाहिर था कि वे सभी बहुत उत्साहित थे।इस कार्यक्रम में दो वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने अनोखी भारत के ‘स्वतंत्रता संग्राम एक गाथा’ की प्रस्तुति की, जिसका निर्माण और निर्देशन लखनऊ की सौम्या मिश्रा ने किया। लोग मंत्रमुग्ध हो पूर्ण निस्तब्धता से इस नाट्य मंचन को देख भाव-विभोर हो उठे। पूरा हॉल भारत माता और वंदे मातरम के जयकारे से गूंजने लगा। इस नाटकीय-कथा के संपादन में लगभग तीन साल का समय लगा। इसमे 80 स्वतंत्रता सेनानियों का उल्लेख था और अधिकतर वह अगेय संग्राम के हीरो शामिल थे, जिनके बारे में लोगों ने कभी भी नहीं सुना था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *