चुनाव से पहले विधायक संजय पाठक करा रहे वोटिंग, 50% से कम वोट मिले तो नहीं लड़ेंगे इलेक्शन

मध्यप्रदेश के सबसे रईस विधायक माने जाने वाले संजय पाठक चुनाव के पूर्व ही अपने क्षेत्र में जनादेश के नाम पर मतदान करवा रहे हैं। चुनाव की तर्ज पर हो रहे इस मतदान के लिए विधायक संजय पाठक ने बाहर से बड़ी संख्या में टीम बुलवाई है जिन्हें 10 जोन और 25 सेक्टर में बांटा गया गई। जिले और बाहर से आई टीम लोगों के घर-घर जाकर मतदाता पेटी में लोगों से उनसे मतों के आधार पर पर्ची डलवाने का काम करेंगे। इसके लिए विधायक संजय पाठक ने 183 ग्रामों और तीन नगर परिषद के लिए 280 मतदान केंद्र बनाएं हैं, जो 21 अगस्त से शुरू होकर 25 अगस्त तक वोटिंग करने के लिए है। उसके बाद काउंटिंग का काम शुरू किया जाएगा। चुनाव में मिले मतदान का 50 प्रतिशत तय करेगा कि संजय पाठक अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं। 

कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा से बीजेपी विधायक संजय सत्येंद्र पाठक विधानसभा चुनाव के पहले ही वोटिंग कराकर यह तय करना चाहते हैं कि वो चुनाव लड़े अथवा न लड़े। उन्होंने इस बात का ऐलान पहले ही कर दिया हैं कि जनमत सर्वेक्षण के दौरान यदि उन्हें 50 फ़ीसदी से कम मत मिलते हैं तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। जिसके लिए मतदान की प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी गई है। निर्वाचन आयोग की तरह संजय पाठक ने मत पेटियों को मंगवा कर वितरण सोमवार को किया। इन पेटियों को विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव-गांव में बूथ तक पहुंचाया जाएगा। जहां मतदाता पर्ची डालकर विधायक संजय पाठक के भविष्य का फैसला करेंगे।  जिसकी शुरुआत विजयराघवगढ़ विधानसभा के सबसे बुजुर्ग मतदाता राजा पंडित जिनकी उम्र 96 वर्ष है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *