PCB के जुर्माना लगाने से खुश नहीं मोहम्मद आमिर, कहा- प्लेयर के लिए सबसे बड़ी सजा ड्रॉप होना है

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा साधारण रहा। एक बार फिर भारत से पाकिस्तान हार गया। इसके अलावा लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया। अपनी टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है।

उन्होंने वर्ल्ड कप में गई पाकिस्तानी टीम के हर एक खिलाड़ी को 50-50 लाख (पाकिस्तानी रुपये) का जुर्माना लगाया है। भारत से मिली हार के बाद इसके बारे में सोचा गया था। हालांकि अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर पीसीबी की इस बात से खुश नहीं है।

प्लेयर्स पर फाइन लगने से खुश नहीं मोहम्मद आमिर

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तानी शो पर कहा, ‘आपने फाइन करना है ना, फाइन सॉल्यूशन नहीं है। हम पहले दिन से कह रहे हैं पैसा लगाएं, डॉमेस्टिक में लगाएं डॉमेस्टिक में लगाएं। वहीं से प्रोडेक्ट मिलेगा, वहीं से प्लेयर मिलेंगे। फाइन न करें फिर। आपको गुस्सा है ना प्लेयर्स पर, आवाम को भी है। सबको है, परफॉर्मेंस नहीं हुई राइट? इनको ड्रॉप करें।’उन्होंने आगे कहा, ‘इनको बोलें भाई 2 साल के लिए जाएं डॉमेस्टिक में। आप सिलेक्ट नहीं होगे जब तक 2 सीजन कंसिस्टेंट परफॉर्म नहीं करोगे। प्लेयर के लिए सबसे बड़ी सजा पता है क्या है, टीम से ड्रॉप होना। पैसे जो यह जो लड़के खेल रहे हैं 50 लाख महीने का लेते हैं उनके लिए क्या है। वो कोई मसला नहीं है। आप एक स्टेंडर्ड सेट करें, जो डॉमेस्टिक क्रिकेट में जाएगा 2 साल कंसिस्टेंट परफॉर्म करेगा वही टीम में आएगा।’

सुपर 8 में बाहर हो गया था पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान सुपर 8 में बाहर हो गया था। उनको सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने आखिरी सुपर 8 मैच में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना था। लेकिन पाकिस्तान ऐसा करने में नाकाम रही। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका को 213 रन का टारगेट दिया था। पाकिस्तान को यह मैच 65 रन से जीतना था। लेकिन वे 5 रन से ही जीत पाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *