मानसून सत्र : लोक सभा अध्यक्ष ने बुलाई बीएसी की बैठक

नई दिल्ली । 20 जुलाई से शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र के एजेंडे पर चर्चा करने के लिए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को सदन की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक बुलाई है। बैठक में लोकसभा की बीएसी में शामिल सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को बुलाया गया है। बिरला द्वारा बुलाई गई बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में भाजपा एवं सरकार की तरफ से केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी के साथ ही कई अन्य मंत्री और सांसद मौजूद रह सकते हैं, तब वहीं विपक्षी दलों की तरफ से कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, जेडीयू और डीएमके सहित कई अन्य दलों के लोक सभा में नेता भी मौजूद रह सकते हैं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *