लाडली बहना में 25 लाख से ज्यादा बहनों ने कराया पंजीयन

भोपाल | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की गरीब एवं मध्यम परिवार की महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए लागू की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के प्रति अपार उत्साह देखने को मिला है। योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक एक करोड़ 25 लाख 23 हजार 437 बहनें योजना में अपना पंजीयन करा चुकी हैं। प्राप्त आवेदनों की अनंतिम सूची 1 मई को सभी ग्राम पंचायत एवं वार्ड कार्यालयों में चस्पा की जाएगी।मुख्यमंत्री चौहान लाड़ली बहना योजना की जानकारी लक्षित समूह तक पहुंचाने के प्रति इतने गंभीर एवं संवेदनशील रहे कि उन्होंने एक भी ऐसा अवसर नहीं छोड़ा, जहां पर योजना का उल्लेख न किया हो। राजधानी भोपाल से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में वे जहां-जहां गए बहनों को योजना का उद्देश्य बताने से नहीं चूके। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न अंचलों में महिला महासम्मेलन कर बहनों को योजना की जानकारी दी और उन्हें योजना में पंजीयन कराने एवं अन्य बहनों को भी प्रोत्साहित करने की अपील भी की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *