इंदौर में मंदिर पर बावड़ी के ऊपर की छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में गिरे

इंदौर ।   इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी के ऊपर की छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में गिरे। बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का किया जा रहा है प्रयास। हादसे के बाद भी काफी देर तक मौके पर फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और 108 गाड़ियां नहीं पहुंची। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। तंग गलियां होने से राहत कार्य करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस व 108 की गाड़ी निकलने में भी परेशानी हो रही है। कुछ लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। गिरने वाले लोगों के परिजन बदहवास।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *