जमीन पर सो रहे मां व बेटे को सांप ने काटा, हुई मौत

छिंदवाड़ा।बीते एक पखवाड़े से सर्पदंश के मामलों में इजाफा हो गया है। इन 15 दिनों में दस से बारह जान सर्पदंश के चलते हो गई है। इसी बीच तामिया के इटावा से बड़ी खबर सामने आई है, यहां जमीन पर सो रहे मां-बेटे सर्पदंश का शिकार हो गए, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।जानकारी में पुलिस ने बताया कि तामिया के इटावा निवासी 25 वर्षीय कलाबाई पति प्रमोद युवनाती रविवार की रात घर में परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाकर अपने आठ साल के बेटे मानवेन्द्र के साथ सो रही थी, तभी दोनों को एक साथ सांप ने डस लिया।मां-बेटे सर्पदंश का शिकार हुए तो चीख पड़े, जिसके बाद परिजनों ने सांप को वहां से जाते देखा और दोनों को उपचार के लिए तत्काल तामिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां हालत नाजुक होने के बाद दोनों को सघन इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौत के बाद मां-बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा लिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *