मां ने अपनी तीन बेट‍ियों सह‍ित खाया जहर, दो बेटी व मां की मौत

सहारनपुर । बेटे की चाहत में प‎ति ने अपनी पत्नी को इस कदर तंग ‎किया की पत्नी ने अपनी तीन बे‎टियों स‎हित जहर खा ‎लिया। दो बे‎टी व मां ने दम तोड़ ‎दिया, जब‎कि एक बेटी मौत से जंग कर रही है। जानकारी के अनुसार गंगोह में मोहल्ला टाकन निवासी संजू का विवाह छह वर्ष पूर्व फतेहपुर ठोला निवासी ममता के साथ हुआ था। विवाह के बाद ममता को तीन लड़कियां हुई। इसको लेकर पति पत्नी में विवाद रहता था। बुधवार रात भी दंपती में विवाद हुआ। इस पर ममता ने पहले अपनी तीनों बेटियों पांच वर्षीय आर्ची, तीन वर्षीय सोना तथा डेढ़ वर्षीय आरू को दूध में मिलाकर जहर दे दिया और खुद भी जहर खा लिया। महिला तथा दो बेटियों की मौत हो गई। तीसरी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना को लेकर संजू की चाची रोमा ने बताया की जानकारी मिलते ही सभी को सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक बेटी आर्ची की रास्ते में ही मौत हो गई जबकि बेटी आरू और उसकी मां ममता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक बेटी सोना की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *