दिव्यांग हितग्राहियों को प्रदान किए गए मोटराइज्ड ट्रायसायकल

कोण्डागांव। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत जिले में जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत छिंदली, बड़ेराजपुर के दशरथ मरकाम पिता– होलाराम मरकाम एवं फरस पिता जेतराम, ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान किया गया। यह ट्रायसायकल उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, कोण्डागांव के माध्यम से संतोष पांडे के हाथों प्रदान की गई।

उक्त दोनों हितग्राही जन्म से दिव्यांग हैं, जिसके कारण उन्हें आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मोटराइज्ड ट्रायसायकल मिलने से अब उन्हें अपने दैनिक कार्यों एवं आवश्यक गतिविधियों के लिए आने-जाने में सुविधा होगी। इससे न केवल उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, बल्कि वे सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग ले सकेंगे।

राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जरूरतमंदों तक शासन की योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाया जा रहा है। समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न सहायता उपकरण एवं योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

हितग्राहियों ने ट्रायसायकल प्रदान करने के लिए शासन-प्रशासन को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और वे अधिक सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *