सांसद बने जितिन प्रसाद दे सकते हैं इस्तीफा, यूपी में कैबिनेट में होगा फेरबदल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अब मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें शुरु हो गयी हैं। इसके साथ ही प्रदेश के मंत्री जितिन प्रसाद के इस्तीफा देने की भी सुगबुगाहट तेज है। गौरतलब है कि जितिन प्रसाद ने यूपी की पीलीभीत सीट पर जीत दर्ज की है और अब वे सांसद बन गए हैं। ऐसे में मना जा रहा है कि वो मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे। इसके अलावा यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार कर कुछ नए लोगों को भी शामिल किये जाने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार भाजपा के श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थनाथ सिंह को योगी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *