MP WEATHER: अप्रैल में लू चलने की संभावना, आईएमडी ने जारी किया नया अपडेट

भोपाल: मौसमी सिस्टमों का असर खत्म होते ही मध्य प्रदेश का मौसम अचानक बदल गया है। बारिश और बादलों का दौर थमते ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को प्रदेश के 7 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान लू चलने की भी संभावना है।

मप्र मौसम विभाग के अनुसार 28-29 मार्च को तापमान में मामूली गिरावट होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन इसके बाद तापमान बढ़ेगा और गर्मी से हाल बेहाल हो जाएंगे। अप्रैल और मई में लू चलने की संभावना है। खासकर मालवा-निमाड़ यानी इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू चलेगी। आपको बता दें कि अगर दिन का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा या सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा होता है तो उसे लू की स्थिति माना जाता है।

मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान

वर्तमान में अफगानिस्तान के आसपास एक द्रोणिका के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है तथा हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी हो गई है, जिसके कारण तापमान में वृद्धि होने लगी है। शुक्रवार से हवा की दिशा में परिवर्तन होने से अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन अप्रैल से पारा फिर चढ़ेगा।

पिछले 24 घंटों का मौसम का हाल

  • बुधवार को प्रदेश के 7 शहरों नर्मदापुरम, रतलाम, बड़वानी, नौगांव, शिवपुरी, गुना और दमोह में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। अन्य 13 शहरों में 39 डिग्री या उससे अधिक तापमान दर्ज किया गया।
  • भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में भी तेज गर्मी रही। भोपाल में तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 38.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 38 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस, रतलाम में 40.2 डिग्री सेल्सियस, नौगांव (छतरपुर), शिवपुरी, गुना और दमोह में: 40 डिग्री सेल्सियस रहा.
  • ग्वालियर में 39.9 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री, खजुराहो, धार, टीकमगढ़, मंडला, सागर, सतना, शाजापुर, उमरिया, सिवनी, खरगोन और बैतूल में भी तापमान 39 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया.
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *