जल अर्पण कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद राधेश्याम राठिया और कमलेश जांगड़े

सारंगढ़ – बिलाईगढ़। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन अंतर्गत जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राधेश्याम राठिया सांसद लोकसभा रायगढ़, कमलेश जांगड़े सांसद लोक सभा जांजगीर चांपा, कलेक्टर डॉ संजय कंनोजे, जिला पंचायत के अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय,  उपाध्यक्ष अजय  नायक सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप , सहायक अभियंता बी. एल. खरे, उप अभियंता काशीराम सूर्यवंशी , जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन, ग्राम पंचायत बटाऊपाली ‘ब’ के आश्रित ग्राम तिलाईपाली की सरपंच एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी मुख्य अतिथियों का लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।  रमाशंकर कश्यप द्वारा अतिथिगणों को सम्बोधित करते हुए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन और जल अर्पण दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया। उसके बाद लोक सभा रायगढ़ क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया द्वारा सभी को सम्बोधित किया गया। सम्बोधन में उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद देते हुए पानी की महत्ता को समझाया एवं प्रशासन की दूरदर्शी योजना को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने को बढ़ावा भी दिया। सभी मुख्य अतिथियों एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत बटाऊपाली ‘ब’ के ग्राम तिलाईपाली के सरपंच एवं सचिव को गांव में सही ढंग से जल संरक्षण और उपयोग के लिए जल अर्पण प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *