लेट्स गेट मैरिड’ ट्रेलर लॉन्च के दौरान एमएस धोनी ने योगी बाबू को छेड़ा…

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने हाल ही में तमिल फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' के ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च के लिए चेन्नई का दौरा किया। इसे उनके प्रोडक्शन हाउस, धोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई है। कार्यक्रम के दौरान 'कैप्टन कूल' को दक्षिण के मशहूर अभिनेता योगी बाबू के साथ मस्ती करते हुए देखा गया। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में धोनी को केक का एक टुकड़ा लेते और खुद खाते हुए देखा जा सकता है। वहीं, अभिनेता योगी बाबू महान क्रिकेटर को खिलाने के लिए एक चम्मच खोज रहे थे। धोनी काफी अच्छे मूड में नजर आए और बाद में दोनों ने एक-दूसरे को केक खिलाया और मुस्कुराए। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी उनके साथ मौजूद रहीं।

7 जुलाई को हुए हैं 42 साल के

गौरतलब हो कि महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में 7 जुलाई को अपने पालतू कुत्तों के साथ अपना 42वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन के जश्न का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस के साथ साझा किया था। लॉन्च कार्यक्रम के लिए अपनी पत्नी साक्षी के साथ शहर में उतरने पर चेन्नई हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

आईपीएल 2024 में धोनी अपने फैंस के लिए करेंगे वापसी

42 साल के हो चुके धोनी ने हाल ही में 2023 में अपने रिकॉर्ड पांचवें आईपीएल खिताब के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व किया। उन्होंने फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। एमएस धोनी पूरे सीजन में पुराने टच में दिखे और उन्होंने 12 पारियों में 182.45 की शानदार स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए। हर तरफ यह अफवाह थी कि यह उनका आखिरी सीजन है, जहां भी वह खेलने के लिए गए, प्रशंसक स्टेडियम में जमा हो गए। हालांकि, चेन्नई के प्रिय 'थाला' ने अपने प्रशंसकों से वादा किया कि वह 2023 सीजन के दौरान उनके अटूट समर्थन के लिए रिटर्न गिफ्ट के रूप में 2024 सीजन में मैदान पर लौटेंगे। सीएसके के प्रशंसक बेसब्री से अपने कप्तान के मैदान पर लौटने और उन्हें अगले सीजन में रिकॉर्ड छठे खिताब की ओर ले जाने का इंतजार कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *