मुकेश अपने ससुराल गया था, घर आने के बाद मुकेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया

उज्जैन ।  पत्नी मायके से नहीं लौटी तो एक युवक ने अपने घर पर आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए स्वजन ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां उसकी मौत हो गई। स्वजन ने ससुराल वालों पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि मुकेश गुर्जर उम्र 24 वर्ष निवासी घोंसला का करीब डेढ़ वर्ष पूर्व झारड़ा निवासी मधुबाई से विवाह हुआ था। कुछ दिन पूर्व मधुबाई अपने मायके गई थी। जहां से वह वापस नहीं लौट रही थी। दीपावली पर भी वह घर नहीं आई थी। मुकेश पत्नी को लेने के लिए तीन बार अपने ससुराल जा चुका था। मगर उसके ससुराल वाले मधुबाई को भेज नहीं रहे थे। बुधवार को भी मुकेश अपने ससुराल गया था। जहां से वह देर शाम अकेले ही वापस लौट गया था। घर आने के बाद मुकेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई महेश और सुमेर ने पुलिस को बताया कि सास-ससुर ने मधुबाई को मुकेश के साथ नहीं भेजा और मारपीट भी की। इसी बात से नाराज होकर मुकेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *