मुंबई ने यूपी वॉरियर्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह, वॉन्ग ने ली हैट्रिक….

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 182 रन का स्कोर बनाया है। सिवर-ब्रंट ने नाबाद 72 रन बनाए। अमीलिया केर ने 29 रन बनाए। सोफी एकलस्टन ने दो विकेट चटकाए।

टॉस जीतकर यूपी वॉरियर्स नेो पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यास्तिका और मैथ्यूज ने तेज शुरुआत दी। मुंबई का पहला विकेट यास्तिका के रूप में गिरा। उन्होंने 21 रन की पारी खेली। मैथ्यूज और सिवर-ब्रंट को मैच के दौरान एक-एक जीवनदान मिला। मैथ्यूज इसका फायदा नहीं उठा पाईं। वह 26 रन बनाकर पार्शवी का शिकार बनीं।

सिवर-ब्रंट ने लगाया अर्धशतक

हालांकि, सिवर-ब्रंट ने 26 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। कप्तान हरमनप्रीत भी बड़ी पारी खेल पाने से चूक गईं। वह 14 रन बनाकर एकलस्टन की गेंद पर बोल्ड हो गईं। अंत में अमीलिया, सिवर और पूजा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। सिवर 38 गेंद पर 72 रन बनाकर नाबाद रहीं। पूजा ने 4 गेंद पर 11 रन बनाए। मुंबई ने यूपी को जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य दिया है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में सेहरावत (1) रन बनाकर आउट हो गईं। अगले ही ओवर में कप्तान हीली भी 11 रन बनाकर वॉन्ग का शिकार बनीं। तहलिया मैक्ग्रा ने बड़े शॉट लगाने के चक्कर में 7 के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवाया। ग्रेस हैरिस ने 14 रन का योगदान दिया। हालांकि, किरन नवगिरे ने एक छोर संभालते हुए 43 रन की पारी खेली।

वॉन्ग ने ली हैट्रिक

दीप्ति शर्मा ने 16 रन बनाए। दोनों के आउट होने के बाद यूपी का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाया और यूपी की पूरी टीम 110 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। मुंबई की तरफ से वॉन्ग ने 13वें ओवर महिला प्रीमियर लीग में पहली हैट्रिक लेने का कमाल किया। वॉन्ग ने कुल चार विकेट चटकाए। दो विकेट इसाक को मिले। रविवार को मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स के साथ फाइनल खेलेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *