मुंबई की महिला से अहमदाबाद में गैंगरेप मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया 

मुंबई । मुंबई के विले पार्ले में रहने वाली 49 साल की एक महिला के साथ गुजरात के अहमदाबाद में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में विलेपार्ले पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके नाम लालासाहेब सुखनाथ यादव और शशांक संजय सावंत हैं. पुलिस उनके तीसरे साथी की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि इन तीनों के खिलाफ सामूहिक यौन शोषण छेड़छाड़ और धमकी देने की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से एक का नाम लालासाहेब है और वह पीड़िता को जानता है. पीड़िता अपने पति और बच्चों के साथ विलेपार्ले इलाके में रहती है। लालासाहेब कांदिवली इलाके में रहता है और महिला का करीबी दोस्त हैं। दोनों पिछले 25 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। आरोपी लालासाहेब का अक्सर विलेपार्ले स्थित महिला के आवास पर आना-जाना लगा रहता था. शुक्रवार 6 जनवरी को आरोपी लालासाहेब उसे अपने साथ कार में अहमदाबाद ले गया। इस समय कार में उसके साथ दो अन्य आरोपी भी थे। लालासाहेब ने दूसरों के साथ शराब पी। उसके बाद तीनों आरोपियों ने शराब के नशे में महिला के साथ गैंगरेप किया. 7 जनवरी को पीड़िता ने मुंबई आते ही पूरी घटना अपने पति को बताई. पति ने तुरंत ही पास के विलेपार्ले पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *