मेरे भाई ने छात्रा से किया दुष्कर्म

ग्वालियर, शहर जनकगंज थाना क्षेत्र में स्थित माधव नगर में शादी में  आए बुआ के लड़के ने एक छात्रा के साथ दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है ।जानकारी के अनुसार जनकगंज थाना क्षेत्र के माधव नगर निवासी 15 साल की छात्रा अपने परिवार के साथ रहती है ।2 दिन पहले उसकी बड़ी बहन की शादी का कार्यक्रम था इस आयोजन में उसकी बुआ और उनका लड़का सोमबीर आया था ।  सोमबीर ने छात्रा को रात के समय अकेले में पकड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ की शर्म के मारे छात्रा ने किसी को नहीं बताया तो अगले दिन सोमवीर ने छात्रा को धमकी दी और उसे रात के समय नीचे कमरे में आने को कहा। डरी हुई छात्रा जब कमरे में पहुंची तो सोमवीर ने जान से मारने की धमकी देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता ने परिजनों को घटना से अवगत कराया और थाने पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *