आपरेशन क्लीन स्वीप के तहत नैनपुर पुलिस ने गांजा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

मंडला ।  नैनपुर पुलिस को सूचना मिली कि स्थानीय बस स्टैण्ड में एक महिला एवं पुरुष थैले एवं पर्स में अवैध मादक गांजा बेच रहे हैं। थाना प्रभारी नैनपुर उप निरीक्षक वाल्मिक चौबे की टीम ने संदिग्धों को पकड़ा। आरोपित शेख रफीक पिता शेख फरीद उम्र 43 साल निवासी वार्ड नं.01 नैनपुर हाल मुकाम वार्ड नं.12 नैनपुर के कब्जे से 2.690 किलो ग्राम (दो किलो छ सौ नब्बे ग्राम ) व महिला से 1.960 किलो ग्राम (एक किलो नौ सौ साठ ग्राम) गांजा का एक पैकेट मिला। एनडीपीएस एक्ट के तहत मौके पर कार्यवाही कर मादक पदार्थ गांजा जब्‍त कर आरोपितों को गिरफ्तार किया। थाना नैनपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जिले में नशे के खात्मा के लिए आपरेशन क्लीन स्वीप चलाया जा रहा है

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा द्वारा जिले में नशे के खात्मा के लिए आपरेशन क्लीन स्वीप चलाया जा रहा है। एसपी द्वारा जिलें में समस्त थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने व कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। मुखबीर से प्राप्त सूचना पर एसडीओपी नैनपुर अमृता दिवाकर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। उक्त कार्यवाही में उपनिरी. साबीर खान, उपनिरी. निधि नेमा ,सउनि मुकेश चौधरी, सउनि. शिवशंकर राजपूत, प्रआर. शेख समद, प्यार सिंह कुशराम, सुरेश ताराम आर.खिलेन्द्र, आरक्षक नवीन, आरक्षक भावप्रकाश, आरक्षक दुर्गेश, अक्षय, राजेन्द्र महिला आरक्षक रीता, माया मर्सकोले व थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *