नंदमुरी बालकृष्ण को आया गुस्सा, फैन से चिल्लाकर बोले- साइड हटो, मेरे पास मत आना…, ‘अखंडा 2’ का कर रहे प्रमोशन

एक्टर और राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण एक बार फिर चर्चा में हैं। वो अपनी अपकमिंग मूवी ‘अखंडा 2’ के प्रमोशन के सिलसिले में विशाखापट्टनम गए थे। उनके साथ डायरेक्टर बोयापति श्रीनु और को-एक्टर संयुक्ता भी थे। एयरपोर्ट से उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जहां उन्होंने अपना आपा खो दिया और अभिवादन कर रहे फैन पर ही चिल्ला पड़े।

इस वीडियो में देख सकते हैं कि नंदमुरी बालकृष्ण हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। फैंस ‘जय बाल्या’ नारा लगा रहे हैं। वो उन्हें धन्यवाद देते हैं और एक फैन से मुस्कुरा कर फूल भी लेते हैं।

फैन पर चिल्लाए नंदमुरी
लेकिन नंदमुरी बालकृष्ण अचानक एक फैन पर चिल्ला देते हैं और कहते हैं, ‘एक तरफ हटो, तुम यहां क्यों हो? तुम्हें यहां आने के लिए किसने कहा?’ वो साथ में मौजूद पुलिस की तरफ इशारा भी करते हैं।

महिलाओं के करीब आ रहा था फैन!

इसके बाद बालकृष्ण शांत होते दिखते हैं और अपने कुछ फैंस को उनके साथ सेल्फी लेने देते हैं। बाद में वो उस फैन की ओर फिर से अपने सुरक्षाकर्मियों की ओर इशारा करते हैं और कहते हैं, ‘उसे शाम को भी मेरे पास मत आने देना। क्या तुमने मेरी बात सुनी?’ हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि एक्टर ने अपना आपा क्यों खोया, लेकिन उनके फैन ने X और इंस्टाग्राम पर ये अनुमान लगाया कि वह किसी को सबक सिखा रहे थे, जो उनका वेलकम कर रही महिलाओं के बेहद करीब आ रहा था।

‘अखंडा’ का सीक्वल है फिल्म

‘अखंडा 2’ फिल्म के बारे में बता दें कि ये साल 2021 की फिल्म ‘अखंडा’ का सीक्वल है। उस फिल्म में प्रज्ञा जायसवाल, जगपति बाबू और श्रीकांत भी थे। इस फिल्म में बालकृष्ण ने जुड़वां भाइयों अखंडा और मुरली कृष्ण का डबल रोल निभाया था।

‘अखंडा 2’ में मुन्नी भी

इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण और संयुक्ता के अलावा ‘बजरंगी भाईजान’ की मुन्नी यानी हर्षाली मल्होत्रा भी हैं। ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *