पाकिस्तानी जासूसों के हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान 

मुंबई। पाकिस्तानी जासूस को भारत के प्रतिबंधित क्षेत्रों की जानकारी मुहैया कराने के आरोप में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने मुंबई से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि उसने जानकारी के बदले ऑनलाइन पैसे स्वीकार किए। अप्रैल, मई से अक्टूबर तक यह शख्स फेसबुक और व्हाट्सएप पर लगातार पाकिस्तानी जासूस के संपर्क में था. इस व्यक्ति के संपर्क में रहने वाले तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. बताया गया है कि पाकिस्तान को प्रतिबंधित क्षेत्रों की संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने के मामले में महाराष्ट्र के जलगांव के एक युवक गौरव पाटिल (24) को गिरफ्तार किया गया है। वह नौसेना में सिविल अप्रेंटिस के पद पर कार्यरत है। चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि उसे पाकिस्तानी जासूसों ने हनीट्रैप में अपने जाल में फंसाया था. इसके बाद पैसों का लालच दिखाकर नौसेना की संवेदनशील जानकारियां हासिल कर लीं। इस मामले में गौरव को 18 दिसंबर तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *